फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर निजी बस की टक्कर से बाइक पर बैठी बहन की मौत,भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर तेज रफ्तार निजी बस ने आगे चल रही बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों भाई-बहन मंडी धनौरा क्षेत्र में किसी रिश्तेदार की मौत के बाद गमी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को यह हादसा हाईवे पर मुरादाबाद की दिशा में स्थित टीटी फैक्टरी के पास हुआ। यहां मुरादाबाद की दिशा से आ रही निजी बस ने आगे चल रहे बाइक सवार को साइड मार दी। इससे बाइक चला रहे प्रदीप निवासी गांव बाबूखोड़ा थाना असमोली (संभल) का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठी उसकी बहन संगीता (35) निवासी गांव रूबी कोटा थाना रजबपुर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी एंबुलेंस लेकर मौके पर जा पहुंची और दोनों को यहां सीएचसी लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि बाइक को टक्कर मारने वाली निजी बस की तलाश कराई जा रही है। फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें