फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राम-हनुमान मिलन व बालि वध के मंचन ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के आदर्श रामलीला महोत्सव में शनिवार को श्रीराम-शबरी संवाद, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध और अशोक वाटिका विध्वंस समेत कई लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय पर रामलीला प्रांगण जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शबरी की भक्ति, राम-हनुमान मिलन और सुग्रीव से मित्रता के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर किया। बाली वध के बाद सीता की खोज और अशोक वाटिका में रावण-सीता संवाद का मंचन हुआ। हनुमान जी ने अशोक वाटिका उजाड़ी और रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया। मेघनाथ-हनुमान संवाद और हनुमान को रावण के दरबार में लाने के दृश्य पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। मंच सज्जा, प्रकाश और पारंपरिक संगीत ने आयोजन को आकर्षक बनाया। अमरोहा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कमेटी पदाधिकारियों ने आगामी लीलाओं में भाग लेने की अपील की। इस दौरान रमेश कुमार कालू, अजय अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, करुणेश गोयल, पं. कपिल शर्मा, अजय चतुर्वेदी, विशाल गोयल, विकास टंडन, राकेश वर्मा और अमित रस्तौगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें