फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 17 को मतदाता सूची के आलेख्य का होगा प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। लोग सूची में अपना नाम देख सकेंगे। नाम शामिल कराने, हटवाने या संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। युवाओं के वोट बनवाने पर विशेष जोर रहेगा। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार जनवरी 2027 को होगा। नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, प्रवासी भारतीयों के लिए फार्म-6ए, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधन के लिए फार्म-8 भरा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेजों में अभियान चलाकर गोष्ठियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा और उनके वोट बनवाए जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम की जानकारी सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों को भी दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपनी और परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में प्रविष्टियां जांचने तथा नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित अवधि में आवेदन करने की अपील की है।
.....
पिछली बार अभियान के दौरान 1.81 लाख वोटरों के नाम सूची से कटे
अमरोहा। पिछली बार चले अभियान के दौरान 1.81 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए। इनमें से अधिकांश ऐसे लोग थे, जो दूसरी जगह चले गए या फिर जिनकी मृत्यु हो गई लेकिन अब शुरू हो रहे अभियान में इन मतदाताओं के नामों की भी जांच कराई जाएगी। जिले में कुल 13,70,374 मतदाता थे, लेकिन एसआईआर के बाद 11,89,197 मतदाता रह गए। 1,81,177 वोटरों के नाम सूची से काटे गए। अब इन लोगों के नामों की भी जांच कराई जाएगी और जो लोग पात्र होंगे, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। धनौरा विधान सभा में 58,455,हसनपुर में 45,995, अमरोहा में 43,009 और नौगावां सादात में 33,718 वोटरों के नाम कटे थे।
विज्ञापन

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें