फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां गंगा की महिमा और धार्मिक विरासत को दर्शाएगा तिगरी मेले का लोगो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गंगा मेला तिगरी-2026 की पहचान को खास स्वरूप देने के लिए मेला प्रशासन ने आकर्षक लोगो जारी किया है। इसमें मां गंगा की महिमा, धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई गई है। लोगो में गंगा तट की छटा के साथ साधु-संतों, धार्मिक ध्वज, कलश और दीपों को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को जारी किए गए इस प्रतीक चिह्न में पारंपरिक कलात्मक शैली और आकर्षक रंगों का समन्वय किया गया है। इसमें ''''राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026'''' को प्रमुखता से अंकित किया गया है। लोगो के माध्यम से मेले की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है। मेला प्रशासन के अनुसार, यह प्रतीक चिह्न तिगरी मेले की विशिष्ट पहचान बनेगा। साथ ही श्रद्धालुओं की मां गंगा के प्रति अटूट आस्था और मेले की भव्यता को भी अभिव्यक्त करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें