फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 26.87 करोड़ से सुधरेगी जिले की बिजली, 100 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

Thu, 11 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजली विभाग ओवरलोड से निजात दिलाने व निर्बाध आपूर्ति के लिए जिले के तीनों विद्युत वितरण खंड में 26.87 करोड़ रुपये से काम कराएगा। अहरौला अहमद यार खां में नया उपकेंद्र बनेगा। कलक्ट्रेट व बछरायूं बिजलीघर के साथ ही 100 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 13 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। मोहम्मदाबाद व दाऊद सराय बिजलीघर की नई लाइन खींची जाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जिले में गजरौला, हसनपुर व अमरोहा विद्युत वितरण खंड हैं। तीनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में 26.87 करोड़ रुपये से काम कराने का निर्णय लिया गया है। हसनपुर के अहरौला अहमद यार खां गांव में 33/11 केवी का नया बिजलीघर बनाया जाएगा।
इसके अलावा 11 केवी दो नई लाइन बनाई जाएंगी और 26 लाइनों के सुधारीकरण का काम किया जाएगा। 44 एलटी लाइनों पर काम किया जाएगा। इनके जर्जर तार बदले जाएंगे। 119 लाइन सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। 11/.04 क्षमता के 103 बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी और 11/.04 क्षमता के 13 नए बिजलीघर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन









दो बिजलीघरों की होगी क्षमता वृद्धि

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में बछरायूं व कलक्ट्रेट बिजलीघर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। अब तक इन दोनों बिजलीघर में दस-दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं जबकि दोनों पर भार अधिक है। इस कारण ओवरलोड की समस्या रहती है। पांच-पांच एमवीए के एक-एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिससे ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें