फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने अवैध खनन करने के मामले में लगाया साढ़े दस लाख का जुर्माना

Thu, 08 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ट्रैक्टर लोडर से अवैध खनन करने के मामले में डीएम ने तीन लोगों पर साढ़े दस लाख का जुर्माना लगाया है। खनन विभाग ने जुलाई और अगस्त में इनको सीज किया था। खनन करने के मामले में जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन का काम जोरों से चल रहा है। हालांकि लाइसेंस धारक दो ही लोग हैं। खनन अधिकारी केबी सिंह ने जुलाई और अगस्त में अवैध तरीके से खनन करने के मामले में तीन लोडर ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज किया था। इस मामले में डीएम ने कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खनन अधिकारी ने बताया कि ईस्ट शालीमार बाग दिल्ली निवासी कैलाश गर्ग, ढकिया चमन निवासी मोहम्मद अफसर और अतरासी निवासी साजिद अली पर साढ़े दस लाख का जुर्माना लगाया गया है। खनन अधिकारी ने बताया जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों भी एक डंपर को सीज किया गया था। इसके पास में रामपुर तक का लाइसेंस था और यह जनपद की सीमा में बजरी लेकर आया था। डीएम के निर्देश पर खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें