फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले को 65 हजार तिरंगे बनाने का लक्ष्य मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वतंत्रता के दिवस के मौके पर जिले को 65 हजार तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यह तिरंगे झंडे बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीडीओ ने ब्लॉकवार तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर शान से तिरंगा लहराएगा। सरकार ने इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले को 65 हजार तिरंगा झंडा तैयार करने का लक्ष्य मिला है। जिले के स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अमरोहा व जोया को 10-10 हजार व धनौरा, गजरौला, हसनपुर एवं गंगेश्वरी को 7-7 हजार तिरंगा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तैयार तिरंगों को विभागों 10 अगस्त तक संबंधित ग्राम प्रधानों को बांटा जाएगा। 11 अगस्त तक तिरंगों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें