फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रधानी का उपचुनाव आज, पोलिंग पार्टी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/रहरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव हाजीपुर तरारा में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को पोलिंग पार्टी रवाना हो गईं। मंगलवार को तीन बूथों पर मतदान किया जाएगा। पोलिंग पार्टी अपन-अपने बूथ पर पहुंच गई हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हाजीपुर तरारा में ग्राम प्रधान कृष्णा देवी की बीमारी के चलते कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। कृष्णा देवी मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा की मां थीं। उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है सहायक निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया ग्राम पंचायत हाजीपुर तरारा में 2032 मतदाता हैं। चुनाव में चार प्रत्याशी केला देवी, क्रांति देवी, चंद्रवती और मुनेश के बीच कड़ी टक्कर है। तीन बूथों पर वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी जो शाम छह बजे तक की जाएगी।
उधर, गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव जयतौली में प्रधान पद पर उपचुनाव के लिए ब्लॉक से पोलिंग पार्टी रवाना हो गई। आरओ विनय कुमार ने बताया कि गांव में 6442 मतदाता हैं। इसमें नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अलका, ईश्वरचंद, नीतू उर्फ आसमा, नेहा, पप्पू, रीना, लखपत, सुरेंद्र, सोनम के बीच चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें