फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकानों पर हो रही प्रत्याशियों के हार-जीत की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर नगर में चुनावी चर्चा का दौर शुरू हो गए है। लोग चाय की दुकानों पर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा करते नजर आ रहे हैं। समर्थक अपने-अपने आंकड़ों का हवाला देते हुए अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करते दिखे। साथ ही कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने का गणित समझा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव के बाद समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों को आकड़ों के हिसाब से जीता हुए मान रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी के समर्थकों का कहना है कि उनके प्रत्याशी को बंपर वोट मिले हैं। चूंकि भाजपा सरकार ने खूब काम कराए है। इसलिए उनका प्रत्याशी ही जीत हासिल करेगा। शहर में भले ही उनके प्रत्याशी को कम वोट मिलें लेकिन देहात में उनके प्रत्याशी को जमकर वोट पड़े हैं। हर बूथ पर उनके वोट निकलेंगे। वहीं सपा प्रत्याशी के समर्थक भी अपने प्रत्याशी को जीता हुआ बता रहे हैं। उनके अपने तर्क हैं। उनका कहना है कि सपा के साथ उनका परंपरागत वोट है तो वहीं अन्य जातियों और सत्ता विरोधी मत भी मिला है। जिससे इस बार जीत ऐतहासिक होगी। दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी के समर्थक भी अपना तर्क दे रहे हैं, मुस्लिम मतों के साथ एससी और अन्य जातियों का वोट उनके खाते में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें