फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंडरपास की मांग अधूरी... ग्रामीणों ने फेंसिंग हटाकर बनाया रास्ता

Sat, 30 May 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान गांव चक गुलाम अंबिया के पास अंडरपास न बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने फेंसिंग हटाकर खुद ही रास्ता बना लिया है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

चक गुलाम अंबिया के ग्रामीण काफी समय से गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर ओर से निराशा हाथ लगने पर ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे की फेंसिंग हटाकर सीधे ऊपर से आवागमन शुरू कर दिया है। तीव्र गति से चलने वाले वाहनों के बीच से ग्रामीणों का इस तरह गुजरना किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस रास्ते पर बुग्गी या कोई बड़ा वाहन तो नहीं चढ़ सकता, लेकिन बाइक और पैदल वाले इसी मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराई जाए या अंडरपास बनाया जाए।

क्या बोले ग्रामीण
-समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत की है, लेकिन शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। -हेमराज गुर्जर, प्रधान बिजनौरा
विज्ञापन

-दूसरी तरफ जाने में दिक्कत होती है। अंडरपास का निर्माण नहीं कराया है। ग्रामीणों के बुनियादी रास्ते की अनदेखी की गई। अब समस्या बड़ी हो चुकी है। -मोहर सिंह, चक गुलाम अंबिया

-कई बार शिकायत की जा चुकी है, गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़कर ही अपने खेतों पर जाने की हमारी मजबूरी है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -लल्लू सिंह, चक गुलाम अंबिया
-करीब तीन किमी दूर अंडरपास का रास्ता यूपीडा ने हमें दिया। जहां आवागमन में परेशानी होती है। इसलिए हाईवे के ऊपर से ही आवागमन कर रहे हैं। -अजय गिरि, चक गुलाम अंबिया
-रोजाना खेत पर जाने के लिए हाईवे पर चढ़ना पड़ता है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। -जसराम सिंह, चक गुलाम अंबिया।
-गांव के करीब 50 प्रतिशत किसानों के खेत गंगा एक्सप्रेसवे के दूसरी ओर हैं। लोगों को अपने खेतों को जाने में परेशानी होती है। इसलिए मजबूरी में यहां से निकलते हैं। -पप्पू सिंह, चक गुलाम अंबिया

-ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए जल्द ही कार्य कराया जाएगा। पास में मध्यगंगा नहर के अंडरपास के नीचे पुल बनाकर ग्रामीणों के लिए रास्ता बनाया जाएगा। -राकेश मोगा, एक्सईएन, यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें