फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला, बछरायूं, धनौरा नगर पालिका के वर्तमान अध्यक्षों को लगा तगड़ा झटका, अनुसूचित जाति हुई सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला, बछरायूं, धनौरा नगर पालिका के वर्तमान अध्यक्षों को लगा तगड़ा झटका, अनुसूचित जाति हुई सीट
विज्ञापन

अमरोहा। नगर निकाय चुनाव को लेकर शासन ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी कर दी है। जिसके बाद गजरौला, बछरायूं, धनौरा नगर पालिका के वर्तमान अध्यक्षों को तगड़ा झटका लगा है। तीनों सीट सामान्य से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई हैं। नगर पंचायत उझारी को छोड़कर सभी आठ नगर निकायों के आरक्षण में बदलाव हुआ है। निकाय आरक्षण की सूची देख कई नेताओं के दावे धराशायी हो गए हैं। नवगठित सैदनागली नगर पंचायत के अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद कई नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब वह अपने करीबियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। जिससे निकाय सरकार में उनका दखल बरकरार रहे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम नगर निकायों अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची को लेकर नेताओं के बीच मायूसी देखी गई। सूची जारी होते ही नगर पालिका परिषद गजरौला, बछरायूं और धनरौरा के वर्तमान अध्यक्षों की वादे धराशायी हो गए। वर्ष 2017 में तीनों सीट अनारक्षित थीं। जबकि इस बार तीनों ही सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई हैं। अमरोहा नगर पालिका वर्ष 2017 में अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित थी जो इस बार अनारक्षित हो गई है। कहा जाए तो इस सीट पर किसी भी वर्ग का व्यक्ति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। ऐसे ही वर्ष 2017 में हसनपुर नगर पालिका परिषद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी, जबकि इस बार महिला के लिए आरक्षण हुआ है। यहां भी किसी भी वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकती है। जबकि नगर पंचायत जोया सीट का आरक्षण वर्ष 2017 में अनारक्षित महिला के लिए था। जबकि इस बार सामान्य है। उझारी नगर पंचायत सीट का आरक्षण एक बार फिर सामान्य रहा है। जबकि नवगठित सैदनगली नगर पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। यहां के नेताओं को उम्मीद थी कि सीट सामान्य रहेगी। स्थानीय नेताओं ने लोगों के बीच संपर्क कर खुद की दावेदारी पेश कर दी थी, लेकिन आरक्षण सूची ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। अब दावेदारी पेश करने वाले नेता जी अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले अपने ही गुटके व्यक्तियों की तलाश में जुट गए हैं। जिससे नगर पंचायत की राजनीति में उनका दखल बराबर रहे। जोया नगर पंचायत का आरक्षण अनारक्षित है। जबकि वर्ष 2017 में अनारक्षित महिला था।
विज्ञापन

अमरोहा नगर निकायों के आरक्षण की सूची
नगर पालिका-------------------------2022 आरक्षण---------------2017 आरक्षण
नगर पालिका परिषद अमरोहा-----अनारक्षित--------------------अनारक्षित महिला
नगर पालिका परिषद गजरौला----अनुसूचित जाति---------------अनारक्षित
नगर पालिका परिषद बछरायूं-----अनुसूचित जाति---------------अनारक्षित
नगर पालिका परिषद धनौरा------अनुसूचित जाति---------------अनारक्षित
नगर पालिका परिषद हसनपुर----------महिला------------------अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नौगांवा सादात नगर पंचायत-----अनारक्षित----------------------अनारक्षित महिला
उझारी नगर पंचायत--------------अनारक्षित----------------------अनारक्षित
सैदनगली नगर पंचायत---------अन्य पिछड़ा वर्ग----------------नवगठित निकाय
जोया नगर पंचायत---------------अनारक्षित----------------------अनारक्षित महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें