फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सामान्य सीट मतलब अमरोहा नगर की सियासत में खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य सीट मतलब अमरोहा नगर की सियासत में खींचतान
विज्ञापन

अमरोहा। अमरोहा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण सामान्य है। शहर के लोग भी यही अंदाजा लगा रहे थे। सीट पर आरक्षण का खुलासा होने के बाद कई नेता दावेदारी जताने लगे हैं। वर्तमान पालिका अध्यक्ष के परिवार की दावेदारी तो मजबूत है ही, साथ ही भाजपा के ही कई लोग टिकट के अपने आकाओं के शरण में पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं सपा और बसपा के नेताओं ने भी दावेदारी पेश करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल कर दिए हैं। भाजपा के बढ़ते दावेदारों की संख्या को देखकर लग रहा है कि टिकट को लेकर आपसी खींचतान जरूर होगी।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका परिषद की सीट वर्ष 2017 में अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित थी। इस दौरान भाजपा से पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल कुमार जैन की पत्नी शशि जैन को टिकट मिला था। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों समेत 22 लोग मैदान में थे। लेकिन वह सपा नेता हाजी मोहम्मद नासिर की पत्नी जैबुननिशा को हराकर नगर पालिका अध्यक्ष बनी थीं। लेकिन इस बार पार्टी के ही कई लोगों की निगाह कुर्सी पर है। मुस्लिम बाहुबल शहर में सीट जीतना भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन इस बार विपक्ष पार्टियों की कमजोर स्थिति को देखते हुए भजपा के कई नेता टिकट के लिए दावेदारी ठोकने लगे हैं। आलम ये है कि सोमवार की शाम आरक्षण की सूची जारी होने के बाद कई नेता अपने आकाओं की शरण में पहुंच गए हैं। खुद को मजबूत दावेदार बता रहे हैं। भाजपा ही नहीं बसपा और सपा के नेता भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकते नजर आए। देर रात तक सोशल मीडिया पर नेताओं ने खुद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बताते हुए पोस्टर वायरल कर दिए। अब सीट सामान्य होने के बाद भाजपा के ही नेताओं के बीच टिकट को लेकर खींचतान होना स्वाभाविक है। क्योंकि भाजपा के छह नेता दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें