फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बढ़ रही कांवड़ियों की भीड़, हाईवे पर कल तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Tue, 22 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए कावड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार दिन के बाद रातभर शिवभक्तों के जत्थे हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर जाते दिखे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया। इसके चलते रूट डायवर्जन प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अब 23 जुलाई यानी शिवरात्रि की दोपहर तक दिल्ली हाईवे पर डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान निजी बसों समेत सभी भारी वाहन बदले मार्गों से गुजरेंगे। रोडवेज की बसें व कार सहित अन्य हल्के वाहन मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर चलेंगी। इसी लेने पर दोनों ओर के वाहन चलेंगे जबकि दिल्ली मुरादाबाद लेने पर कांवडि़यों के लिए आरक्षित है। पुलिस के मुताबिक कांवडि़यों की ज्यादा भीड़ बढ़ती है तो हाईवे को जीरो ट्रैफिक भी किया जा सकता है। वहीं हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखकर हुए अमरोहा से जोया लेन भी कांवड़ियों के हवाले किया गया है जबकि जोया से अमरोहा लेन पर दोनों ओर के वाहनों का संचालन हो रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि 23 जुलाई को शिवरात्रि है। इसके लिए हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की हाईवे पर भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को दिनभर कांवड़ियों का रैला उमड़ता रहा। इसलिए पहले से लागू डायवर्जन प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रक, कंटेनर, रोडवेज व निजी बस, डीसीएम समेत अन्य भारी वाहनों को डायवर्ट रहेंगे। केवल रोडवेज बस हाईवे से गुजर सकती हैं।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर वनवे के दौरान मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलने वाले दोनों तरफ के छोटे वाहनों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने अमरोहा से जोया मार्ग की एक लेन को बंद कर दिया है। इसके तहत अमरोहा से जोया लेन को कांवड़ियों के हवाले कर दिया है। जबकि, दोनों तरफ के वाहनों को जोया से अमरोहा लेन पर निकाला जा रहा है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें