फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज से शुरू होगी अवैध ई रिक्शा की धरपकड़

Sun, 20 Apr 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की सड़कों पर चलने वाले ई रिक्शा के सत्यापन अवधि पूरी हो गई है। अब यातायात और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से अवैध ई रिक्शा पर कार्रवाई करेगा। यह अभियान एक अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन प्रशासन ने ई रिक्शा संचालकों को बीस दिन का समय दिया था। इस दौरान करीब 35 से अधिक लोगों ने अपना ई-रिक्शा स्क्रैप कर दिया, लेकिन, अब रविवार से अवैध ई रिक्शा को जब्त कर स्क्रैप करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 5981 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि, अमरोहा शहर, जोया, गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा और नौगांवा सादात की सड़कों पर 25 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चल रहे हैं। प्रशासन ने कई बार इन पर लगाम लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। सख्ती पर दो-चार दिन समस्या से निजात मिलने के बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आती है। शहर में ई-रिक्शा चालकों को किसी स्टैंड से कोई मतलब नहीं होता। चालक जहां चाहे वहां स्टैंड बना लेते हैं। बाजार में ई-रिक्शा खड़ा कर सवारियों को बैठाने या उतारने से जाम लग जाता है। रोजाना अमरोहा पूरा शहर जाम की जद में रहता है, जिसका मुख्य कारण ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन है। चालक अपने ई-रिक्शा को बेतरतीब ढंग से चलाते हैं, जो जाम का कारण बनता है। जाम लगने पर दूर-दूर तक दोनों ओर ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। कुछ दिन पहले यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। इसमें ई-रिक्शा का शहर में घुसने व बाहर निकलने का रूट तैयार किया था। कुछ दिन शहर में ई-रिक्शा का संचालन ट्रैफिक प्लान के तहत किया गया, लेकिन धीरे-धीरे प्लान चौपट हो गया और ई-रिक्शा चालक मनमानी करने लगे। शहर में यातायात बेतरतीब है। ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर का रूट निर्धारित नहीं है। सड़कों पर जगह-जगह मनमर्जी से ई-रिक्शा खड़े होते हैं। शहर के बिजनौर रोड, कोट चौराहा, आजाद मार्ग, बड़ा बाजार, लकड़ा चौराहा पर जाम व हादसे की वजह बने हुए हैं। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं।
-
बीस अप्रैल से अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। करीब 35 लोगों ने अपना ई-रिक्शा स्क्रैप कर दिया है। जिले में करीब चार हजार ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया है।- धर्मेंद्र खोखर, टीएसआई, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें