फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के पराक्रम पर देशवासियों को गर्व : सपा जिलाध्यक्ष

Thu, 08 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को बैठक आयोजित हुई। सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने कहा कि दुनिया की सबसे बहादुर व पराक्रमी भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर देश के लोगों को गर्व है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस पराक्रम का प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है। जो भी भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार से समाज का प्रत्येक गरीब एवं पिछड़ा परेशान है। सरकारी अस्पताल, पुलिस थाने व तहसील लूट के अड्डे बन गए हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव ब्रह्मसिंह पंवार, पूर्व मंत्री जगराम सिंह, चंद्रपाल सैनी, महमूद अली उर्फ भूरे, संतराम सिंह यादव, मुमताज खां, विपिन कौशिक, चंद्रपाल सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें