फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सभासद व भाई ने खतरा जताया, कहा- रेकी कर रहे कार सवार

Sat, 18 Jan 2025 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

भानपुर खालसा वार्ड के सभासद ने अपनी व भाई की जान को खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सभासद का आरोप है कि कार सवार तीन युवकों ने तीन माह पहले उनके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। तभी से आरोपी रेकी कर रहे हैं।
सभासद कपिल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई शानू चौधरी 22 अक्तूबर 2024 की रात 9.30 बजे गजरौला जा रहे थे। रास्ते में तीन आरोपियों ने उनके भाई के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। तीनों आरोपियों में नारंगपुर, रायपुर और बागड़पुर निवासी एक-एक आरोपी थे। घटना की तहरीर दी गई थी। आरोप है कि तीन माह से आरोपी कार से उनके घर की रेकी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात 10 बजे और शुक्रवार सुबह भी रेकी की गई। वह गेट पर आए तो उन्होंने एक देखी, जिसमें दो युवक सवार थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कार की तस्वीर कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके फोन करने पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी कार लेकर भाग गए। उनका आरोप है कि रेकी कर रहे कार सवार उनको व उनके भाई को जान से मारने की फिराक में घूम रहे हैं। सभासद ने बताया कि उनको व उनके भाई को कुछ हो गया तो इसका जिम्मेदार नारंगपुर निवासी युवक होगा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें