फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजराैला में बस्ती मार्ग पर जल्द शुरू होगा पुलिया का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बस्ती मार्ग पर हो रहेे जलभराव से निजात दिलाने के लिए पालिका पुलिया का निर्माण कराएगी। एक-दो दिन में इसका काम शुरू हो सकता है। पुलिया निर्माण के कारण इंदिरा चौक से बस्ती मार्ग कई दिन के लिए बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि इंदिरा चौक पर बनी पुलिया काफी पुरानी हो गई हैै। इसके अलावा यह नीची भी हो गई। बारिश हो जाने पर पानी अधिक हो जाता है। जिसे पास करने में पुलिया को काफी समय लगता है। क्योंकि यह कम चौड़ाई की हैै। भविष्य में कभी जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए पालिका ने नई पुलिया बनवाने का निर्णय लिया।
नई पुलिया ऊंची और अधिक चौड़ाई की बनाई जाएगी। जिससे उससे पानी जल्द पास हो सके। एक दो दिन में पुलिया का काम शुरू किया जाएगा। पुलिया का निर्माण कार्य कई दिन तक चलेगा। सूखने में भी समय लगेगा।
विज्ञापन

इस कारण कई दिन तक बस्ती मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान नगर की ओर आने जाने वाले लोेग और वाहन अन्य मार्गों से गुजरेंगे। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी का कहना है कि पुलिया बन जाने से नगर की जल भराव की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें