फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेट्रोल भरवाकर ऑनलाइन भुगतान का फर्जी मैसेज दिखा भाग गया कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर फर्जी भुगतान संदेश दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। कार सवार युवक तेल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गया। मामले में पंप प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घटना 12 मार्च की बताई जा रही है, पंप मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव ढकिया चमन स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर एक कार सवार ने 1811 रुपये का तेल भरवाया। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने भुगतान के लिए क्यूआर कोड दिया, जिस पर गाड़ी स्वामी ने मोबाइल में एक मैसेज दिखाकर दावा किया कि पेमेंट हो गई है। इस पर कर्मचारी ने उसे जाने दिया।
शाम को जब पंप का हिसाब किया गया तो संबंधित भुगतान नहीं मिला, जिससे कर्मचारियों के होश उड़ गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन का नंबर निकाला गया और गाड़ी स्वामी से संपर्क किया गया। आरोप है कि वह लगातार टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को पंप मैनेजर नरेंद्र कुमार ने जब दोबारा फोन कर पैसे मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पंप प्रबंधन ने डिडौली कोतवाली में अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में डिडौली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें