फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिंजरा खाली, ताला टूटा... बकरी का बच्चा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। विलेज हाउस के पास लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ तो फंसा नहीं, चोर पिंजरा तोड़कर बकरी का बच्चा चुरा ले गए। अब वन विभाग ने पंवारी गांव में दूसरा पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

गंवा-बबराला रोड पर इन दिनों तेंदुए की दहशत है। कभी यारा खाद प्लांट के गेट पर दिख जाता है तो कभी सड़क पार करते हुए। दशहरे पर तेंदुए का वीडियो भी वायरल हुआ था। दहशत फैली तो वन विभाग ने प्लान बनाया। विलेज हाउस के पास पिंजरा लगाया, अंदर मासूम बकरी के बच्चे को चारे के तौर पर बांध दिया।
सोचा था तेंदुआ बकरे की महक से खिंचा चला आएगा और फंस जाएगा। तेंदुआ तो नहीं आया, चोर जरूर आ गए। रविवार रात चोरों ने पिंजरे का ताला तोड़ा और बकरी का बच्चा लेकर चले गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वन विभाग की टीम आई तो देखती रह गई। पिंजरा खाली, ताला टूटा, बकरी का बच्चा गायब था। वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन ने बताया कि पिंजरे का ताला टूटा मिला है। हमने पंवारी गांव में दूसरा पिंजरा लगा दिया है। अब गांव वालों में दोहरी दहशत है।
एक तरफ खेत में तेंदुए का डर, दूसरी तरफ चोरों का भय। यारा प्लांट से लेकर लोधे की मढ़ैयां तक लोग लाठी लेकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं तेंदुआ पकड़ा जाए न पकड़ा जाए, बकरी चोर जरूर पकड़े जाने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें