फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत में घुसे सांड़ को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेत में घुसे सांड़ पर किसान के बेटों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे सांड़ लहूलुहान हालत में तालाब के पास दौड़ता हुआ पहुंच गया। वहां उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सांड़ के शव को दफनाया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलौती के मजरा श्यामपुरी की है। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम को एक सांड़ एक किसान के खेत में घुस गया। किसान के बेटे खेत पर ही मौजूद थे। वह फसल की रखवाली कर रहे थे। किसान के दो बेटों ने सांड़ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कई वार किए गए हैं। जिससे सांड़ बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में सांड़ दौड़ता हुआ तालाब के पास जाकर गिर गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर सांड़ के शव को दफनाया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सांड़ की मौत की सूचना मिली है। सांड़ के शव को दफना दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें