फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: आज शाम छह बजे से ट्रक, कंटेनर और निजी बसों समेत भारी वाहनों की हाईवे पर रोक

Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार के लिए बृहस्पतिवार को हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे नहीं दिखाई दिए। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने शुक्रवार की शाम छह बजे से ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों को डायवर्ट कर जाएगा। इन वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गो से गुजारा जाएगा। जबकि हाईवे की दोनों लेन पर 40 की स्पीड में रोडवेज बस, बाइक, कार, फल-सब्जी और दूध दही के वाहन चलते रहेंगे। इतना ही यदि कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो हाईवे की दोनों लेन को कांवड़ियों के हवाले करते हुए सभी छोटे वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कावड़ियों के जत्थे दिखते ही दिल्ली से मुरादाबाद लेन को उनके लिए सुरक्षित कर दिया जाएगा। इसके बाद इस लेन पर केवल कावड़िये चलेंगे। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह के चलते तीसरा सोमवार को 24 जुलाई को पड़ेगा। इस दिन शिवभक्त मंदिर और शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लाखों कांवड़िए नंगे पैर कांवड़ कंधे पर रखकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते हैं। इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा निकाली जाती है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। बरेली, मुरादाबाद मंडल के अलावा बुलंदशहर समेत कई जनपदों के शिवभक्तों के लिए गढ़मुक्तेश्वर का ब्रजघाट कांवड़ में जल लेने के लिए प्रमुख स्थान है। हजारों शिव भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख जैसे प्रसिद्ध स्थानों से भी गंगाजल लेकर लौटते हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिसके चलते नौगांवा सादात से जोया मार्ग पर बैरियर लगा दिए गए हैं। हाईवे पर पूरी तरह पुलिस का पहरा है।

इन मार्गों से गुजेंगे भारी वाहन

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।

- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहवाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिंकदरा होते हुए गाजियाबाद निकाला जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहनों टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।

- बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहद होते हुए भेजा जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवालां कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा।

- गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहनों को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।

- हसनपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।

- मंडी धनौरा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होते हुए भेजा जाएगा।

- गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ को जाने वाले वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए भेजा जाएगा।

- मेरठ से बरेली जाने वाले वाहनों को बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, शेरकोट, काशीपुर होते हुए भेजा जाएगा।

- हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स हापुड़ से डायवर्ट करके बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, बबराला, बहजोई,
चंदौसी, बिलारी, शाहवाद होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें