फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मेधावियों ने तूलिका से भरे सपनों के रंग, निखरी कला

Sat, 29 Nov 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न के साथ प्रतियोगिता के विजेता छात्र और छात्रा। संवाद - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्रचार सामग्री वितरित करते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। अमर उजाला की ओर से विभिन्न विद्यालयों में कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को शुक्रवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि ने कहा कि जो काम जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए, उसे अमर उजाला कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईवे किनारे वेन्यू पार्टनर बीकानेर वाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हसनपुर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी व मुकेश गोयल ने सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। अतिथियों ने एचएसएस पब्लिक स्कूल हसनपुर, गोया वर्ल्ड स्कूल सैदनगली, सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी हसनपुर, ब्राइट स्टार एकेडमी नूरपुर खुर्द, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हसनपुर, शैमफोर्ड फ्यूचर स्टिक स्कूल, एचसीएस इंटर कॉलेज कुंमराला, खेतान वर्ल्ड स्कूल, कारमेल पब्लिक स्कूल, हर स्वरूप मुनेंद्र सिंह मॉडर्न पब्लिक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट खुर्तिया, यश पब्लिक स्कूल, लिटिल चिल्ड्रन एकेडमी सिहाली के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हसनपुर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलता है। कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से होनहारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही हाैसला भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि व वेन्यू पार्टनर मुकेश गोयल ने कहा कि आज क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अमर उजाला उन प्रतिभाओं को निखार कर जीवन में आगे बढ़ने का काम कर रहा है। अंशय कालरा ने कहा कि ऐसे आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें