अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में जिले के सभी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन पूर्ण हो गया है। तहसील स्तर पर गठित निरीक्षण टीमों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी केंद्रों पर पहुंचकर कक्षाओं, बैठने की क्षमता, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा मानकों और कैमरा इंस्टॉलेशन जैसी अनिवार्य सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के बाद तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट को विभागीय पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। उससे पहले केंद्रों की निर्धारण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 10 नवंबर से केंद्रों की निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर सभी विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लिए इन विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का भौतिक सत्यापन पूरा कराकर आख्या भेजने की अंतिम तिथि 24 नवंबर थी। संवाद