फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का 30 घंटे बाद शव बरामद

Sun, 18 May 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भाई से कहासुनी के बाद रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा निधि का शव 30 घंटे बाद क्षेत्र के गांव बसी मुस्तकम के पास नहर में उतराता मिल गया है। ग्रामीणों की सहायता से परिजनों ने शव को बाहर निकाला। शव बाहर आते ही परिजन फूट फूट कर रोने लगे। सवेरे से ही परिजन निधि की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार को एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों ने छात्रा की रामगंगा पोषक नहर में तलाश की थी।
विज्ञापन

गांव नबाबपुरा निवासी बाबूराम की 16 साल की बेटी निधि ने अपने भाई से कहासुनी होने पर शुक्रवार को गांव पथवारी के निकट रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी थी। छात्रा के नहर में छलांग लगाने के बाद डूबते का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ को बुला लिया था।
शनिवार को परिजन रामगंगा पोषक नहर किनारे निधि की तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार की दोपहर बाद करीब पांच बजे निधि का शव बसी मुस्तकम गांव के पास नहर में उतराता दिखाई दिया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। परिजनों बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें