फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे से लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Wed, 04 Jun 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

मोहल्ला घास मंडी निवासी ई-रिक्शा चालक संजय उर्फ कलुवा (40) का शव भूरे शाह की दरगाह के पास पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटना को आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
संजय सोमवार शाम से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। हालांकि, रात में संजय ने मोबाइल पर परिजनों से बात हुई थी। मंगलवार सुबह आबादी के बाहरी छोर पर भूरे शाह की दरगाह के पास शीशम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। सुबह के समय टहलने निकले लोगों ने शव लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक ई-रिक्शा चलाता। कुछ दिन पहले ई-रिक्शा चालक ने बैटरी बेच दी थी। जिसको लेकर घर में विवाद भी हुआ था। मृतक ने अपने पीछे पत्नी बबीता, दो बेटे और एक बेटी छोड़ी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें