हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा के सामने गंगा में एक युवक का शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
मंगलवार की देर शाम को कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा के सामने से बह रही गंगा नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। युवक की उम्र करीब तीस से चालीस वर्ष के आसपास रही होगी। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। उसके चेहरा गल जाने की वजह से पहचान नहीं हो सकी है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। संवाद