गजरौला। बिजनौर के दतियाना गांव के अंश उपाध्याय (18) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। परिजनों को खबर दी। अंश इंटर का छात्र था।
जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6.45 बजे मेमो के जरिए स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। देखा उसका शव बुरी तरह क्षत विक्षत था। मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को दी गई। वह मौके पर आए। जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि अंश इंटर में पढ़ता था। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजन पोस्टमार्टम से इंकार कर रहे हैं।