फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रहमापुर मार्ग पर मिला 50 वर्षीय शख्स का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में हाईवे से रहमापुर को जाने वाले मार्ग किनारे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उसके बराबर में शराब का पव्वा पड़ा था। माथे पर हल्के चोट के निशान थे। जिनसे लग रहा था कि वह गिरा होगा। काफी प्रयास बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि साेमवार की सुबह छह बजे राहगीरों ने हाईवे से रहमापुर को जा रहे मार्ग पर शव पड़ा देखा। खबर मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ने काफी ढीली शर्ट पहन रखी थी। बराबर में ही शराब का पव्वा पड़ा था। माथे पर मामूली चोट के निशान थे। शराब के पव्वे से यह भी इंकार नहीं किया जा सकता कि उसने शराब पी होगी। अधिक नशा होने पर वह नीचे गिर गया। इसके बाद उठा नहीं गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें