फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: माहौल हुआ राममय... उल्लास की है तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अब इस क्षण में चंद घंटे ही शेष बचे हैं। जिसे लेकर अमरोहा जिले में विशेष तैयारी हो गई है। भक्त भी राम की भक्ति में डूब गए हैं। कहीं सुंदरकांड पाठ होगा तो कहीं रामचरितमानस पाठ। इसकी तैयारियां हर ओर चल रही हैं।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक श्रीराम के आगमन की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में भगवा रंग से रंगा नजर आ रहा है। भगवान राम की मूर्ति औ राम दरबार की खूब खरीदारी हो रही है तो रामचरित्र मानस की डिमांड है। खरीदारी को लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। जिले भर के मंदिरों में विशेष साज सज्जा हो रही है। जगह-जगह कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो गई है। कहा जाए तो हर ओर माहौल राममय नजर आ रहा है।

दो क्विंटल लड्डू बनाने का मिला ऑर्डर
देखा जा रहा है कि प्रसाद के रूप में लड्डू की खूब मांग होने लगी है। लोग प्रसाद के आर्डर कर चुके हैं। नगर के बाबा गंगा नाथ मंदिर के पास स्थित दुकान के संचालक राजकुमार ने बताया कि 22 जनवरी के लिए उन्हें दो क्विंटल लड्डू तैयार करने का ऑर्डर मिला है। लड्डू तैयार करने के लिए अभी से जुट गए हैं। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर ओर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ा ऑर्डर मिलने से वह उत्साहित हैं।
विज्ञापन


दुकानों पर उमड़ रही भीड़
22 जनवरी को लेकर हर वर्ग में अलग उत्साह देखा जा रहा है। युवा, बुजुर्ग ही नहीं महिलाएं भी उत्साहित हैं। बाजार में दुकानों पर हर वर्ग के लोग भगवान राम से जुड़े सामान की खरीदारी कर रहे हैं। महिलाओं को राम दरबार और उनकी मूर्तियां खूब भा रही हैं। जबकि, युवा वर्ग भगवा झंडा और पटका खरीदने को आतुर है। जट बाजार स्थित दुकान संचालक निशांत अग्रवाल ने बताया कि भगवा झंडे की खूब डिमांड है। अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को एक ही दिन बचा है तो लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
-
सजे मंदिर और चौक चौराहे
हर ओर अलग ही माहौल नजर आ रहा है। दिवाली की तरह चौक चौराहे सज गए हैं। नगर के टीपी नगर, गांधी मूर्ति चौराहा, अटल चौक, आंबेडकर चौराहा आदि जगह पर सजावट हो चुकी है। जलती लाइटें और झालरों से अलग ही दिवाली जैसा माहौल नजर आ रहा है। उधर, वासुदेव तीर्थ स्थल, बाबा गंगा नाथ मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर समेत सभी मंदिर सज चुके हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें