फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करे सरकार : सोमपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के प्रदेश अध्यक्ष सोमपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में मात्र बीस रुपये की वृद्धि करके किसानों का मजाक उड़ाया है। सरकार से गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा जाते हुए भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिला मंत्री मोहम्मद आजम ने प्रदेश अध्यक्ष सोमपाल सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान अपनी फसल के वाजिब दाम के लिए भी तरस रहे हैं। उन्हें उनकी फसल का सही दाम मिलना चाहिए। सरकार ने गन्ना मूल्य में वृद्धि करके ऊंट के मुंह जीरा की कहावत को चरितार्थ किया है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी, शाह आलम, मोहम्मद शाह नवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें