अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत मोहम्मद फरमान मेमोरियल अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने 61 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इसमें भविष्य वर्मा ने 38, दिपांशु चाहल ने नाबाद 35, व मोहम्मद अर्श ने 21 रन बनाए। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के लिए सय्यद फैज अली और राजेश भटनागर ने तीन-तीन व अयान ने दो विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट एकेडमी 33.5 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए अयान ने 39 व कोहिनूर ने 16 रन बनाए। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में मानित चौधरी ने तीन व दिपांशु चाहल और असब सिद्दीकी ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 61 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच दिपांशु चाहल व गेम चेंजर अयान को चुना गया। अंपायर कामरान खान और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान टूर्नामेंट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, चमन सिंह, उमैर अहमद, नासिर हुसैन, मोहम्मद हसीब, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।