फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी बी ने ए टीम को 99 रनों से हराया

Fri, 29 May 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ए टीम को 99 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी बी के सलामी बल्लेबाज साहिल सिंह ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मात्र 67 गेंदों में 18 चौकों की मदद से शानदार 93 रन बनाए। हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत आधार प्रदान किया। इसके बाद आर्यन चौधरी ने संयमित और जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 73 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
पारी के अंतिम ओवरों में उमैर अहमद ने तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने केवल 18 गेंदों में 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल रहे। उमैर की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत बी टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 308 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

ए टीम की ओर से वंश राज ने सर्वाधिक प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि अभय प्रताप सिंह को 2 सफलताएं मिलीं। 309 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ए की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि मध्यक्रम में तरुण नरेश कुमार ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। मोहम्मद अर्श ने 37 और विवेक चौहान ने 34 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।
बी टीम के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन दिखाते हुए ए टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अभय सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद खिजर ने 3 विकेट अपने नाम किए। मानित चौधरी ने भी 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरी टीम 32.2 ओवरों में 209 रन पर सिमट गई और बी टीम ने मुकाबला 99 रनों से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें