फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चीनी मिलों की मनमानी... जिले के हजारों किसानों की होली फीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के हजारों किसानों को अभी तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल पाया है। चीनी मिलों पर कुल 42 करोड़ रुपये का बकाया है, जिससे किसानों की होली का रंग फीका पड़ गया है। भुगतान में देरी के कारण किसानों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसान संगठनों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पहले भी किसानों को उनका हक नहीं मिल पाया। चीनी मिलें लगातार चल रही हैं, फिर भी किसानों का गन्ना बकाया भुगतान नहीं हो पा रहा है।
इससे किसानों को होली पर खरीदारी के लिए पर्याप्त पैसा नहीं मिला। किसानों का कहना है कि उन्हें उधार लेकर त्योहार मनाना पड़ रहा है, जिसे भुगतान मिलने पर लौटाया जाएगा। अधिकारियों का इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है, जिससे किसानों में रोष है। जिले की मंडी धनौरा चीनी मिल पर अकेले 30 करोड़ रुपये का बकाया है। वहीं, हसनपुर चीनी मिल पर भी करीब 12 करोड़ रुपये का बकाया लंबित है।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। समय पर भुगतान नहीं मिलने से उनकी अगली फसल की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। यह स्थिति किसानों के मनोबल को भी गिरा रही है। जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चीनी मिलें किसानों को भुगतान करने की प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

धनौरा चीनी मिल पर बकाया राशि थोड़ी अधिक है, जिसे जल्द निपटाया जाएगा। डीसीओ ने अगले सप्ताह तक किसानों को शतप्रतिशत भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें