फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छेड़छाड़ से आहत महिला के आत्महत्या करने में आरोपी को भेजा जेल

Mon, 21 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। छेड़छाड़ से आहत महिला के आत्महत्या करने में पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज उसे जेल भेज दिया है। मृतका के पति ने मामले में मोनू के भाई व पिता के खिलाफ भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला था। पति का आरोप था कि गांव का ही मोनू उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करता था। पत्नी ने उससे कई बार अपनी हरकतों से बाज आने को कहा था लेकिन वह नहीं माना। इससे वह काफी आहत थी।
रविवार को महिला के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गांव पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। पति ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज कर उसको पकड़ कर कोर्ट में पेश किया। उसे वहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें