अमरोहा। डाकघर बेटे का आधार कार्ड बनवाने आए दंपती से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव कौराल के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। गांव निवासी एक युवक यूपी पुलिस में सिपाही है। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह 11 अक्तूबर को अपना और बेटे का आधार कार्ड बनवाने अमरोहा पोस्ट आफिस गए थे। साथ में उनकी पत्नी भी थी। आधार कार्ड बनवाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। गार्ड ने जान से मारने की नियत से फायर किया। जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसमें गार्ड का सहयोग पोस्ट मास्टर व अन्य स्टाफ ने किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान मनोज त्यागी, विवेक, अनिल कुमार, इरफान अली, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।