फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोल बाॅल चैंपियनशिप में आगरा और मेरठ की टीमें चैंपियन

Tue, 14 Oct 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आईआईएमटी यूनि. के स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित इस तीन दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप के बालक वर्ग में आगरा की टीम व बालिका वर्ग में मेरठ की टीम ने चैंपियनशिप हासिल की। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेकेंटेश्वरा संस्थान के प्रायोजन एवं उत्तर प्रदेश रोल बाॅल एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वावधान में आईआईएमटी स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित तीन दिवसीय का समापन हो गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय यूपी स्टेट रोल बाॅल चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश से 14 बालक एवं 10 बालिका टीमों समेत कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद की टीम को 10-1 से हरा दिया। अब तक टूनामेंट में अजेय रही टीम मुरादाबाद की टीम को रजत ट्राॅफी से संतोष करना पड़ा। वहीं, बालिक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेरठ टीम ने गाजियाबाद की टीम को 10-2 से हराकर ट्राॅफी अपने नाम की।
अध्यक्ष सुधीर गिरि ने विकसित भारत में युवा वर्ग का अहम रोल बताया। प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल करो। खेलों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। इस दौरान कपिल कुमार, शुभम कश्यप, विकास कौशिक, दीपक कुमार, ब्रजपाल सिंह, डाॅ. प्रताप सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें