फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन में चोरी करने का आरोपी दुकान में मोबाइल बेचते पकड़ा गया

Mon, 26 May 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी के मामले में पुलिस ने एक दुकान पर आरोपी को चोरी का मोबाइल बेचते पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर युवक चोरी के मोबाइल बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने तुरंत पुलिसकर्मी मौके पर भेजे जहां युवक को मोबाइल बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंकुश बताया। वह बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ट्रेनों में गुटखा आदि सामान बेचता है। इस दौरान सफर करने वाले यात्रियों का जो भी सामान मिल जाता था, उसे चोरी कर भाग जाता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को मेडिकल कराने के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें