फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवती से दुष्कर्म व धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

ईसाई युवती से दुष्कर्म करने और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपी साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। डिडौली पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की है।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र में ईसाई परिवार रहते हैं। ईसाई परिवार की एक युवती की पहचान जोया निवासी साजिद से हुई थी। कुछ दिन पहले साजिद ने ईसाई युवती के पार्टनरशिप में ब्यूटी पार्लर खोला था। कुछ दिन पहले साजिद युवती को लेकर अमरोहा स्थित रिश्तेदारी में आया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

साजिद ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली और विरोध करने पर शादी करने का आश्वासन देकर युवती को चुप करा दिया। अश्लील वीडियो के जरिए साजिद ने युवती पर धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता को ब्यूटी पार्लर में नमाज पढ़ने के लिए कहता था।
विज्ञापन

युवती ने इसकी शिकायत साजिद के परिजनों से की तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी थी। मामले में पीड़िता की शिकायत पर साजिद, उसके भाई नासिर और पिता अख्तर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज ली गई थी। इसके तुरंत बाद साजिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें