फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्रिकेट मैच में मारपीट व फायरिंग के आरोपी को भेजा जेल

Tue, 18 Feb 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। क्रिकेट मैच के दौरान विवाद होने पर मारपीट कर फायरिंग करने व तमंचा लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा में शनिवार को क्रिकेट मैच खेलते समय दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि माेहल्ले के ही बब्बन ने भाइयों के साथ मिलकर शोऐब से मारपीट की थी। तमंचे से फायरिंग कर दहशत भी फैलाई थी। मामले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। पुलिस मामले में शोऐब की तहरीर पर बब्बन व उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी बब्बन को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी जीशान निवासी मोहल्ला जाफरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट व जानलेवा हमले के भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें