शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा में शनिवार को क्रिकेट मैच खेलते समय दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि माेहल्ले के ही बब्बन ने भाइयों के साथ मिलकर शोऐब से मारपीट की थी। तमंचे से फायरिंग कर दहशत भी फैलाई थी। मामले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। पुलिस मामले में शोऐब की तहरीर पर बब्बन व उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी बब्बन को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी जीशान निवासी मोहल्ला जाफरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट व जानलेवा हमले के भी मुकदमे दर्ज हैं।