फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सैंकड़ों बीघा बंजर भूमि पर कब्जे के लिए दो गुटों में तनाव

Sun, 08 Dec 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

तहसील के खादर क्षेत्र में गंगा किनारे खाली पड़ी सैंकड़ों बीघा बंजर भूमि पर कब्जे को लेकर दो गुटों में तनाव की स्थिति बनी है। दोनों गुट खाली भूमि पर फसल की बुवाई का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को भी एक गुट ने खाली भूमि की जुताई करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर दूसरे गुट के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगा है। जानकारी मिलने पर एसडीएम ने पुलिस को मौके पर भेजा। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद लोगों को भगाया।
खादर क्षेत्र के गांव मोहसनपुर और रसूलपुर भांवर के बीच गंगा नदी की धारा दूसरी ओर चले जाने के कारण सैंकड़ों बीघा भूमि खाली हो गई है। इस भूमि पर मोहसनपुर व रसूलपुर भांवर गांव के दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं। करीब तीन हफ्ता पहले भी इस भूमि पर दोनों गुट के लोगों ने कब्जे का प्रयास किया था। मोहसनपुर के लोगों ने इस भूमि पर गेहूं के बीज व खाद डाल दिया था। रसूलपुर भांवर के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत किया था। एसडीएम चंद्रकांता ने भी मौका मुआयना किया था और भूमि का मालिकाना हक जानने के लिए नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया था।
विज्ञापन

शनिवार को मोहसनपुर गांव के राजवीर सिंह, मदन सिंह, राजू, सतपाल ने थाने में तहरीर दी। बताया कि रसूलपुर भांवर गांव के लोगों पर राइफल, बंदूक व तलवार लेकर भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। सूचना पर एसडीएम ने पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटों के लोगों को वहां से भगाया। एसडीएम चंद्रकांता ने थाना पुलिस को दोनों गुटों के लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

- खाली पड़ी भूमि की राजस्व टीम को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई गई थी। यह भूमि सरकार की है। वहां पर सरकारी भूमि होने का बोर्ड भी लगाने के आदेश दिए गए हैं। यदि इस भूमि पर किसी ने भी कब्जे का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। चंद्रकांता, एसडीएम धनौरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें