फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईकोर्ट में एफिडेविट दाखिल करने के नाम पर मांगे दस हजार

Fri, 21 Mar 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईकोर्ट में सीए (काउंटर एफिडेविट) दाखिल करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग करने वाले वासुदेव चौकी प्रभारी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने यह कार्रवाई सात मिनट का वीडियो सोशल मीडिया होने के बाद की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला त्रिपोलिया निवासी मुजीबुर्रहमान और उनके भाई मोहम्मद समी और मोहम्मद अजीम पर बीते वर्ष धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें स्टे दे रखा है। अब मामले में विवेचक को काउंटर एफिडेविट दाखिल करना है। इसकी जिम्मेदारी वासुदेव चौकी इंचार्ज परशुराम को दी गई थी। चौकी प्रभारी ने मुजीबुर्रहमान से सीए दाखिल करने के बारे में बातचीत के लिए 16 मार्च की शाम को उन्हें चौकी पर बुलाया था।
आरोप है कि मुजीबुर्रहमान से सीए दाखिल करने पर चौकी इंचार्ज ने दस हजार रुपये की मांग की। मुजीबुर्रहमान ने चौकी इंचार्ज से वार्ता की सात मिनट की वीडियो बना ली और उसे बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में चौकी इंचार्ज सीए दाखिल नहीं करने पर एसपी पर लगने वाले दस हजार रुपये के जुर्माना देने का दबाव बना रहे हैं। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें