फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बूंदाबांदी के बाद तीन डिग्री लुढ़का तापमान, कभी बदल छाए तो कभी धूप ने दिखाए तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मई के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कुछ दिन पूर्व पारा जहां 42 डिग्री के पार पहुंच रहा था, लेकिन अब दो दिन से तापमान के लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार की रात बूंदाबांदी के बाद बुधवार को तापमान तीन डिग्री लुढ़कने से साथ अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उमस ने लोगों को बेहाल किया तो बिजली की अघोषित कटौती ने रुला दिया है।
विज्ञापन

अनुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री तक कि गिरावट दर्ज की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। कभी धूप तो कभी छांव रहेगी। इस बार गर्मी ने मार्च के अंत से ही सितम ढाना शुरू कर दिया था। मई के आते-आते जून जैसी गर्मी होने लगी थी और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे लेकिन पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। हालात ये है कि जिले में कभी धूप, बादल, तो कभी बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह से तापमान में लगातार बदलाव हुआ। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे तो कभी धूप ने तेवर दिखाए। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। जिले में अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री तक ही रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। 25 व 28 मई तक बारिश भी हो सकती है। इस बीच में कभी खिलकर धूप निकलेगी, तो कभी बादल छा सकते हैं। वहीं बूंदाबांदी शुरू होने के साथ बिजली गुल हो गई। इस दौरान तीन से चार घंटे मोतीनगर, बटवाल, दाऊद सराय, लकड़ा बाजार, इस्लाम नगर, इकरार नगर समेत कई मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें