अमरोहा। समरसता अभियान के तहत अमरोहा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जमीन तलाशने पहुंचे। दो दिवसीय कार्यक्रम में धनौरा और नौगांवा सादात विधानसभा सीट के पंद्रह गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे तंज कस कर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया। किसान, मजदूर, बेरोजगारी के सहारे भाजपा पर निशाना साधा। जाटों को जोड़ने के साथ दलित और मुस्लिमों को भी साधने की कोशि की।
मौजूद वक्त में राष्ट्रीय लोकदल अपने सबसे बुरे दौर में गुजर रही है। जिसे उभारने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी समरसता अभियान के सहारे आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश लोकसभा चुनाव की जमीन तलाशने निकले हैं। किसानों के साथ मजदूरों, दलितों को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया। इस क्रम में जयंत चौधरी दो दिवसीय दौरे पर अमरोहा रहे। यहां उन्होंने धनौरा और नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में समरसता अभियान के तहत पंद्रह गांव में बैठक की। हकीकत ये है कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में जाटों की संख्या अधिक है। इसलिए जयंत चौधरी ने इन दोनों विधानसभाओं को चुना। सपा से गठबंधन के दौरान भी लोकदल विधानसभा चुनाव में धनौरा और नौगांवा सादात सीट पर प्रत्याशी उतारने की जद्दोजहद में रहती है। लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में नौगांवा सादात सपा के समरपाल सिंह चुनाव लड़े थे। सिंबल भले ही समाजवादी पार्टी का था लेकिन चुनाव गठबंधन से लड़ा गया। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भले ही नौगांवा सादात नगर निकाय भले की रालोद के खाते में गई लेकिन ओवरऑल प्रदर्शन इतना बेहतर नहीं रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जमीन तलाशने के लिए जयंत चौधरी ने मंगलवार को धनौरा विधानसभा सीट के मंझोला, मैमदी, बछरायूं, धनौरा खुर्द, हैबतपुर टिकिया, वालीपुर और बुधवार को नौगांवा सादात में धन्यवाद सभा आयोजित की। इसके बाद खेड़ा अपरौला, जबाड़पुर, कैलबकरी, छावी, हाशमपुर, खलकपुर कूबी, अतरासी और घरोंट में बैठक आयोजित कर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया। वहीं जयंत चौधरी ने स्पष्ट किया कि लोकसभा में सपा से गठबंधन रहेगा। अमरोहा सीट से अपना प्रत्याशी उतारेंगे।