क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले कुआं पूजन के दौरान डीजे बंद कराने लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक किशोरी से छेड़खानी और मारपीट की गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि चार दिन पहले शाम के समय उनके पौत्र का नामकरण संस्कार का आयोजन हुआ था। परिवार के लोग व रिश्तेदार कुआं पूजन करने जा रहे थे। डीजे भी बज रहा था। गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग हाथों में तमंचा, लाठी-डंडे व चाकू लेकर समारोह में आ गए और डीजे बंद करने को कहते हुए अभद्रता करने लगे। इस बीच उसकी 17 वर्षीय बेटी ने विरोध किया तो आरोपी बेटी को उठाकर ले जाने लगे। आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट भी की।
महिला के बेटे और बहू ने किशोरी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बेटे के कान से खून भी बहने लगा। आरोपियों ने डीजे आगे नहीं जाने दिया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।