हसनपुर। चौदह वर्षीय किशोरी का इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करना और विरोध करने पर पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी देना शोहदों को महंगा पड़ गया। चार युवकों के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रहरा थानाक्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि गांव के ही एक युवक ने शिक्षक की चौदह वर्षीय बेटी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी तैयार कर ली और उससे गलत तरह की पोस्ट करके बदनाम करने की कोशिश की गई। आरोप है कि इससे पहले युवक ने किशोरी को प्रपोज भी किया, लेकिन किशोरी ने इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर युवक ने उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है। पीड़िता के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी थी। सीओ दीप कुमार पंत ने मामले में मोनू, लव, विशाल और टीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।