फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 24 Sep 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। लिफ्ट देने के बहाने दो किशोरियों को गेस्ट हाउस ले जाकर एक किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में एक आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन




नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता के मुताबिक 17 सितंबर को वह घर से बाहर गया था। शाम को उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनी 11 वर्षीय मौसेरी बहन के साथ बाजार गई थी। आरोप है कि बाजार में सचिन ठाकुर दोनों किशोरियों को मिला। उसने घर छोड़ने की बात कहकर दोनों को बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद दोनों को धनौरा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस ले गया, जहां जतिन पहले से मौजूद था। तहरीर के मुताबिक दोनों युवकों ने किशोरियों को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद एक किशोरी के साथ दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि सचिन ठाकुर ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें