फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोरी के भाइयों पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी की एआई तकनीक से एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपित युवक और उसके साथियों ने किशोरी के दो नाबालिग भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है, जिसके बाद जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


घटना 11 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे की है। यहां रहने वाले किसान परिवार के अनुसार उनकी 14 वर्षीय बेटी की एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी, जिसे एआई तकनीक के माध्यम से एडिट किया गया था।

परिवार ने छानबीन की तो गांव के ही एक युवक पर शक गया। इसके बाद किशोरी का सगा भाई और चचेरा भाई युवक के घर शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि शिकायत से नाराज युवक ने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर दोनों किशोरों को रास्ते में घेर लिया। पहले उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले जाकर बैठा लिया। कई घंटे तक हिरासत में रखने के बाद घायलों का मेडिकल कराया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की। मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें