फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बस से उतरते ही मां से बिछड़ी किशोरी, सात घंटे बाद दिल्ली में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे किनारे रोडवेज बसों के लिए अनुबंधित होटल पर बस से उतरते समय मां से बिछड़ी किशोरी को पुलिस ने सात घंटे की मशक्कत के बाद दिल्ली से खोज लिया। पुलिस ने उसे इंदिरापुरम में रहने वाले रिश्तेदारों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सीतापुर की महिला पति की मौत के बाद दिल्ली में नौकरी कर तीन बच्चों का पालन करती है। शुक्रवार रात वह नाबालिग बेटी और दो बच्चों के साथ घर जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। करीब दो बजे बस होटल पर रुकी। किशोरी बस से उतर गई, जबकि मां सोती रही। आंख खुलने पर बेटी नहीं मिली तो उसने तलाश के साथ यूपी-112 को सूचना दी। इस बीच बस रवाना हो गई और किशोरी भी बस छूटने पर दिल्ली चली गई।
सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक राम संजीवन यादव और हलका इंचार्ज देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ यूपी-112 पर आए नंबर से संपर्क किया गया। किशोरी की मां के दो बच्चों के साथ सीतापुर जाने की जानकारी मिली। सीसीटीवी से मिले सुराग पर पुलिस रात में दिल्ली रवाना हुई और सुबह करीब नौ बजे किशोरी को खोज लिया। सीओ ने बताया कि सात घंटे में किशोरी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें