फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश की शिकायत पर विवाहिता को तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों के उत्पीड़न से आहत होकर विवाहिता अपने मायके आ गयी। बाद में विवाहिता को लेने पति, देवर, सास घर पहुंचे। रात को वहीं रुक गए। देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। सास से शिकायत करने पर पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मुरादाबाद देहात के एक थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। देवर बुरी नीयत रखता था। विवाहिता से उसने दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत पर पति ने उल्टा विवाहिता को ही डांटा। उत्पीड़न से आहत होकर पीड़िता मायके में आ गई। 28 फरवरी को ससुराल वाले विवाहिता को लेने उसके मायके में आए थे। रात को यहीं पर रुके। आरोप है कि मौका पाकर देवर कमरे में घुस आया। उसने बुरी नीयत से दबोच लिया। दुष्कर्म करने की कोशिश की। विवाहिता ने इसकी शिकायत सास से की तो उसके कहने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शौहर मोहम्मद हसन, देवर समीर, सास भूरी, देवर जानिस्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें